{"_id":"62469f2d389d9666393b5bb5","slug":"saharanpur-news-dead-body-found-in-forest-in-a-village-of-city-investigation-start-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी, बॉडी के पास से मिले 70 रुपये, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी, बॉडी के पास से मिले 70 रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 01 Apr 2022 12:13 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:13 PM IST
सार
सिर कुचली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार लाश के पास से 70 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नागल-टपरी मार्ग पर गेहूं के खेत में एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक ग्रामीण का फोन आया, जिसने बताया कि गांव सुभरी के निकट ईंट भट्टे के पास एक गेहूं के खेत में करीब 28 वर्षीय युवक की लाश पड़ी है, जिसका सिर कुचला हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के पास से 70 रुपये मिले हैं। शिनाख्त होने का कोई साधन मृतक के पास से नहीं मिल सका है।
यह भी पढ़ें: मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां
पुलिस ने बताया कि आसपास के जिलों और थानों की पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया गया है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।