Saharanpur: अदालत ने 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल को किया भगौड़ा घोषित, जल्द होगी कुर्की की कार्रवाई
Saharanpur News : अदालत ने 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल को भगौड़ा घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
सहारनपुर में कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दो मामले में दर्ज किए हैं।
बृहस्पतिवार को 50 हजार के इनामी अपराधी हाजी इकबाल के खिलाफ एक मामला मिर्जापुर के एसएसआई सुनील कुमार ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने हाजी इकबाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ और लंबे समय से फरार चल रहा है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित किया है।
वहीं, थाना मिर्जापुर के उप-निरीक्षक असगर अली ने भी हाजी इकबाल के खिलाफ न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कराया है। धोखाधड़ी के मामले में भी हाजी इकबाल कोर्ट में पेश नहीं हुआ है, जिसके बाद थाना मिर्जापुर में अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर की 54 बीघा भूमि जब्त, अरबपति था अकबर बंजारा, धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने पर मिर्जापुर थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होने बताया कि अदालत के आदेश पर हाजी इकबाल की जल्द कुर्की की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज
हाजी इकबाल के चार पुत्रों की जमानत याचिका खारिज
खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के पुत्रों की न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। गैंगस्टर के मामले में आरोपियों ने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र लगाया था।
यह भी पढ़ें: Good News: यूपी के इस शहर के लिए खुशखबरी, विमान की उड़ान का रास्ता साफ, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
हाजी इकबाल के पुत्रों ने एमपी एमएलए कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि कोर्ट ने चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की है।