फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Conflict in two sides for old dispute and 14 peoples have injured in Nakur

सहारनपुर में भिड़े दो पक्षों के लोग: जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 14 लोग घायल, गांव में पुलिस तैनात

Wed, 05 Jul 2023 06:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jul 2023 06:14 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Conflict in two sides for old dispute and 14 peoples have injured in Nakur
संघर्ष में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नकुड़ क्षेत्र के गांव नसरुल्लागढ़ में खेत की डोल को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्ष के करीब 14 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 लोगों की गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन


गांव नसरुल्लागढ़ में खेत की डोल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। बताया गया कि बुधवार को डोल पर खड़े पोपलर के पेड़ों को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। 

विज्ञापन

एक पक्ष के इस्लाम ने बताया कि तीन दिन पहले भी दूसरे पक्ष ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया था। उस दौरान उसे व उसकी पत्नी को चोटें आईं थीं। इसकी जानकारी देते हुए घायल इस्लाम ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

दूसरे पक्ष के आरिफ, कासिम ने बताया कि वे अपने खेत में धान लगा रहे थे। तभी उन पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में एक पक्ष के आरिफ, कासिम, रानी, जम्मल, रईस बानो और दूसरे पक्ष के इस्लाम, रिजवान, सईद हसन, इकराम, रजिया, राशदा और असलम सहित 14 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि 12 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कोतवाल राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि अभी किसी भी तरह से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed