{"_id":"60b0d7ef8ebc3efbd250fc80","slug":"saharanpur-news-chief-minister-yogi-adityanath-has-virtual-conversation-with-pradhan-kurban-for-problems-of-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने प्रधान कुर्बान से किया वर्चुअल संवाद, पहले पूछा गांव का हाल, फिर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने प्रधान कुर्बान से किया वर्चुअल संवाद, पहले पूछा गांव का हाल, फिर कही ये बड़ी बात
Fri, 28 May 2021 05:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 May 2021 05:15 PM IST
सार
सीएम योगी ने आज सहारनपुर जनपद के ग्राम प्रधान कुर्बान से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कुर्बान से गांव की समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही प्रधान कुर्बान से ये बड़ी बात कही।
विज्ञापन
प्रधान कुर्बान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमालपुर के ग्राम प्रधान कुर्बान से वर्चुअल संवाद किया। सीएम योगी ने प्रधान से गांव की समस्याओं के बारे में जाना और गांव के लिए उनकी कार्ययोजना पर भी चर्चा की। सीएम ने कहा कि सहारनपुर में चिकनगुनिया और इंसेफेलाइटिस भी मिलता है, इसलिए गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज 10 ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद किया। इसमें सहारनपुर जिले के ग्राम जमालपुर मुस्तकम के ग्राम प्रधान कुर्बान भी शामिल रहे। गुरुवार को जैसे ही कुर्बान को यह पता चला था कि सीएम योगी उनसे संवाद करने वाले हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कहां यह पूरे जिले के लिए फख्र की बात है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 35 और ब्लाक मुख्यालय मुजफ्फराबाद से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित जमालपुर मुस्तकम ग्राम पंचायत 2015 में ही अस्तित्व में आई है। गांव में मुस्लिम वर्ग के अलावा करीब 100 वोट अनुसूचित जाति और कश्यप समाज के लोगों की हैं। इससे पहले यह नियामपुर ग्राम पंचायत का मजरा थी।
विज्ञापन
इस बार यहां 68 वर्षीय कुर्बान प्रधान बने हैं। कुर्बान वर्ष 2005 में भी नियामपुर ग्राम पंचायत के भी प्रधान रह चुके हैं। हालांकि इस बार अभी वह कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले सके हैं। भले ही उनकी शपथ नहीं हो सकी लेकिन अपने खर्च पर गांव में तीन बार सैनिटाइजेशन और सफाई कराने के बाद बुग्गी लगवा कर कूड़ा उठवा चुके हैं।
ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से संवाद की सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा गांव में पहुंच कर दी गई थी। कुर्बान ने बताया कि गांव की सबसे बड़ी समस्या पेयजल और साफ-सफाई की है। कुर्बान बताते हैं कि गांव में दर्जनभर हैंडपंप अभी खराब हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गांव के लिए नहीं बल्कि अपने ब्लाक मुजफ्फराबाद में बड़ा अस्पताल बनवाने की मांग की है।