फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: A youth marry with girlfriend in village after secret opened

Saharanpur: रंगरेलियां मनाते पकड़े गए युवक-युवती, बखेड़ा होने पर करना पड़ा निकाह, जानें पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 May 2022 09:54 PM IST
सार

रंगरंलिया मनाते युवक और युवती को पकड़ लिया गया। वहीं गांव में बखेड़ा होने पर युवक को युवती से निकाह करना पड़ा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur News: A youth marry with girlfriend in village after secret opened
Nikaah, निकाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बेहट में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे युवक को पकड़कर युवती के परिजनों व गांव वालों ने पुलिस को सौंप दिया। युवक के युवती से निकाह करने पर सहमत होने के बाद ही मामले का निपटारा हो सका। बताया गया कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में निकाह करा दिया गया है। 

विज्ञापन


बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती और पड़ोसी गांव के युवक के बीच पिछले तीन चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों बेहट कस्बे में कादरपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में किसी जानकार के मकान पर मिलने पहुंच गए। इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। वह गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। भीड़ युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान युवक के गांव के पूर्व प्रधान समेत जिम्मेदार लोग युवती के परिजनों से मिले और समझौता की बात की। युवती के परिजनों ने बात रखी, कि युवक उनकी लड़की से निकाह करे। काफी देर दोनों पक्षों में वार्ता के बाद युवक निकाह के लिए सहमत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP में बुलडोजर: कहीं अवैध कब्जों पर गरजा तो कहीं ध्वस्त हुईं कॉलोनियां, तस्वीरों में देखें योगी के अफसरों की कार्रवाई

इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और उसी समय दोनों पक्षों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया गया। एसएसआई ने बताया कि प्रेमी युगल के बीच निकाह को लेकर लिखित में सहमति बनी है। मामले का निपटारा हो गया है।

यह भी पढ़ें: LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed