फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: A youth has died in road accident after marriage

खुशियों में मातम: जिस बेटे के लिए दुल्हन लाने की तैयारी कर रहे थे परिजन, उठानी पड़ी उसकी अर्थी, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 24 Feb 2022 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Feb 2022 09:40 PM IST
सार

जिस बेटे के लिए परिजन दुल्हन लाने की तैयारी कर रहे थे अब उसकी अर्थी उठानी पड़ी को पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ समय पहले ही युवक का रिश्ता तय हुआ था।

विज्ञापन
Saharanpur News: A youth has died in road accident after marriage
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गागलहेड़ी के गांव सोना में सौरभ की हादसे में मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो वहां कोहराम मच गया। मां और बहन पछाड़ खा कर गिर पड़ी। पिता भी बेसुध से हो गए। गांव में जिसने भी सुना वह सौरभ के घर की तरफ दौड़ पड़ा। जिस बेटे की शादी कर दुल्हन लाने की मां-बाप सोच रहे थे उसकी लाश देख हर आंख नम हो रही थी। शाम के वक्त सौरभ का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। जिसका बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सोना निवासी चिकित्सक डॉ. स्वराज सिंह सैनी का बड़ा बेटा सौरभ बुधवार शाम पांच बजे परिजनों से देहरादून जाने के लिए कह कर अपनी कार से निकला था। सुबह पांच बजे मेरठ के मोदीपुरम के निकट उसकी कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। सुबह छह बजे आई एक फोन कॉल ने परिवार की खुशियां छीन ली। 
विज्ञापन


इसके बाद पिता परिवार के सदस्यों के साथ मोदीपुरम के लिए रवाना हो गए। घर से रोने की आवाजें आने लगीं तो पड़ोसी अनहोनी की आशंका के चलते उनके घर पहुंचे तो पता चला कि सौरभ की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक बारगी किसी को भी विश्वास नहीं हुआ कि शाम जो सौरभ मुस्कराते हुए घर से निकला था वह अब दुनिया में नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसी लाडलों की जान: रूह कंपा रही उनकी कहानियां, वीडियो कॉल से पल-पल का अपडेट ले रहे परिजन, तस्वीरें

तीन भाई बहनों में सबसे बड़े सौरभ का परिजनों ने हाल ही में हापुड़ में रिश्ता तय किया था। शादी की तारीख परिजन तय करने वाले ही थे कि सब कुछ खत्म हो गया। दिन भर परिजनों को सांत्वना देने के लिए परिचित आते रहे। 

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग: वो आखिरी पल... जब रद्द हुई फ्लाइट, यूक्रेन में फंसे छात्रों ने बयां किए हालात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

वहीं शाम के वक्त पोस्टमार्टम के बाद सौरभ का शव गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed