फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: A lover couple has got love marriage in Hanuman Temple

Saharanpur News: थाने में जिद पर अड़ी प्रेमिका, फिर हनुमान मंदिर में रचाई शादी, परिजनों ने दिया आशीर्वाद

Sat, 14 Jan 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Jan 2023 08:32 PM IST
सार

Saharanpur News : एक युवती प्रेमी के साथ थाने पहुंची और प्रेम विवाह की जिद पर अड़ गई। वहीं परिजनों द्वारा सहमति जताने पर हनुमान मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
Saharanpur News: A lover couple has got love marriage in Hanuman Temple
प्रेमी जोड़े ने हनुमान मंदिर में रचाई शादी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती थाने पहुंच प्रेमी से विवाह रचाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाने बुलाया। वार्ता के बाद परिजनों द्वारा विवाह की सहमति जताने पर प्रेमी जोड़ा हनुमान मंदिर में एक-दूसरे को माला पहना विवाह के बंधन में बंध गया।

विज्ञापन


शामली जिले की किशोरपुर निवासी युवती प्रभा का सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बालूमाजरा निवासी युवक गुलशन के साथ प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। परिजनों के विरोध के चलते शनिवार को प्रभा अपने प्रेमी से विवाह रचाने के लिए थाने पहुंच गई। युवती की बात सुनकर पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर आपस में वार्ता कर मामला सुलझाने की बात कही। 
विज्ञापन


वहीं प्रेमी जोड़े की जिद के चलते दोनों के परिजनों ने सहमति दे दी। बाद में प्रेमी जोड़े ने थाना परिसर के हनुमान मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों के परिजनों ने वर वधु को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, 25 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

इसके बाद युवक अपनी नवविवाहिता को अपने घर ले गया। प्रेमी और प्रेमिका एक ही बिरादरी के हैं। उधर, थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि दोनों बालिग हैं। अपनी इच्छा से शादी करना चाहते थे। परिजनों की सहमति के बाद युवती शादी कर प्रेमी के साथ चली गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एकतरफा प्यार में वारदात, आखिर दबोचा गया आईटीआई का छात्र, अब पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed