Saharanpur: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, एक माह पहले हुई थी शादी, घटना के बाद ससुराल वाले हुए फरार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में तीतरों कोतवाली के गांव ठोल्ला फतेहपुर में बीती रात नवविवाहिता रुमा (22) पत्नी गुड्डु अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम पर भेजा। सीओ मुनीश चंद शर्मा ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। रुमा की गत 24 नवंबर को ही शादी हुई थी।
रामपुर मनिहारान थाने के गांव सहजवा निवासी शीशपाल की बेटी रुमा की शादी एक माह पूर्व ठोल्ला फतेहपुर स्थित कालोनी निवासी गुड्डु पुत्र जगबीर के साथ हुई थी। ससुरायिलों ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे रुमा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी।
गुड्डु मजदूरी का काम करता है वह उस वक्त बाहर था। रात साढ़े आठ बजे सास संतोष किसी काम से रुमा के कमरे में गई तो देखा कि वह कमरे में फंदें से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतका भाई विपिन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
उसने बताया शादी के बाद से ससुराली बाइक की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर घटना के बाद पति सहित ससुराली घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।