फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Municipal Employees Strike After Clerk Assault, Inquiry Committee Formed

Saharanpur: लिपिक से मारपीट का मामला, निगम में कर्मचारियों की हड़ताल, नगर आयुक्त ने बिठाई जांच

Sat, 06 Dec 2025 04:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 06 Dec 2025 04:02 PM IST
सार

सहारनपुर नगर निगम में लिपिक सुरेंद्र सिंह से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

विज्ञापन
Saharanpur Municipal Employees Strike After Clerk Assault, Inquiry Committee Formed
लिपिक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग के लिपिक सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने के विरोध में निगम कर्मचारियों ने शनिवार को तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। नगर निगम में धरना देकर महापौर के खिलाफ नारेबाजी की गई। उधर, नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच बिठा दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की घटना के विरोध में शनिवार को नगर निगम के सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर इकट्ठा हुए। कुछ देर बार सफाईकर्मी भी पहुंच गए। कर्मचारियों ने नगर निगम के सभी कार्यालयों पर ताला जड़ते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके बाद दरी और कुर्सियां डालकर निगम परिसर में बीचोंबीच बैठ गए। यहां माइक के द्वारा कर्मचारी नेताओं ने अपनी बात रखी और महापौर के रवैये को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जांच-पंचनामे से बचने के लिए घिनौनी हरकत, CCTV ने उजागर की पुलिस की करतूत, चौकी प्रभारी-सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक चले धरने में कर्मचारियों ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने के बाद कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजते हुए पूरे प्रकरण का जिक्र करते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति में अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप कुमार यादव, एमएनएलपी सच्चिदानंद त्रिपाठी और अनुसूचित जाति से एक सदस्य कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को शामिल किया है। समिति पूरे घटनाक्रम और कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।

उधर, दोपहर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार अपने साथियों के साथ निगम पहुंचे और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। भीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और महापौर पर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के कर्मचारी नेताओं ने भी निगम के कर्मचारी नेताओं से संपर्क किया है।
 

नहीं पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त
कर्मचारियों के धरने को देखते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि कार्यालय नहीं पहुंचे। महापौर भी नहीं आए। चूंकि दफ्तरों पर कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी थी। ऐसे में अपर नगर आयुक्त प्रथम सहित सभी अधिकारी निगम परिसर में बाहर ही कुर्सियां डाले बैठे नजर आए।
 
लिपिक अस्पताल में भर्ती, घर पर मेहमानों का जमावड़ा
लिपिक सुरेंद्र सिंह की हालत शुक्रवार की रात ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की अपराह्न तीन बजे तक भी वह भर्ती ही थे। उधर, सुबह से रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं। पत्नी और बच्चों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पड़ौसियों ने बताया कि पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही थी। लिपिकों के द्वारा दलाल पाले हुए हैं, जो बाहर बैठकर आम नागरिकों से उगाही करते हैं। साथ ही प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को कई महीने तक चक्कर लगवाते हैं। आमजन की पीड़ा को देखते हुए ही निरीक्षण किया गया था। लिपिक ने अपनी गलती मानने की बजाय उल्टा जवाब दिया, जिससे ऐसी परिस्थतियां बनी। -डॉ. अजय कुमार, महापौर।

निगम में शुक्रवार को जो हुआ उसे लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिनके द्वारा ज्ञापन दिया गया है। महापौर से भी बात हुई है। प्रकरण को लेकर तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है।- शिपू गिरि, नगर आयुक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed