मातम में बदलीं खुशियां: दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत, निकाह के बाद वापस लौट रहा था परिवार
Saharanpur News : सहारनपुर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और बेटे का गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाह समारोह से लौट रहा सहारनपुर निवासी बाइक सवार परिवार देहरादून में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मौतों के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
सहारनपुर के छुटमलपुर के कस्बे के हलवाना रोड निवासी इरशाद पुत्र सईद मेलों में दुकान लगाने का काम करता है। वह बृहस्पतिवार को अपने सगे भाई विकासनगर निवासी नियाज के यहां बेटे और बेटी की शादी में शामिल होने परिवार सहित गया था। शाम के वक्त इरशाद, अपनी पत्नी गुलिस्ता (30), बेटे अरशद (8), बेटी अलफिसा (7) और बेटे असद (2) के साथ बाइक पर सवार होकर वापस छुटमलपुर लौट रहा था।
इसी दौरान दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर देहरादून जनपद की सीमा में धर्मावाला चौक के निकट तिमली गांव में ट्रक की चपेट आकर गुलिस्ता और अलफिजा की मौके पर ही मौत हाे गई, जबकि इरशाद और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार
वहीं, मां-बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जिसने भी हादसे के बारे में सुना वह इरशाद के घर की तरफ दौड़ पड़ा। परिवार में शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। छुटमलपुर स्थित घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। परिजन सूनी आंखों से पोस्टमार्टम के बाद शवों के घर पहुंचने का इंतजार देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप