फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mohtamim of Darul Uloom Deoband said – There is no war in Palestine, genocide is taking place

Saharanpur: दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम बोले- फलस्तीन में जंग नहीं, नरसंहार हो रहा, मुस्लिमों से की ये अपील

MOHD MUSTAKIM मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 May 2025 07:33 PM IST
सार

मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि फलस्तीन में बेकसूर महिलाओं, बच्चों और नागरिकों पर लगातार बमबारी की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार संगठन मूकदर्शक बने हुए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Mohtamim of Darul Uloom Deoband said – There is no war in Palestine, genocide is taking place
मौलाना अबुल कासिम नोमानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि फलस्तीन, खासकर गजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार हो चुकी हैं। वहां जंग नहीं नरसंहार हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ व मानवाधिकार संगठन के मूकदर्शक बने रहने पर रोष जताया है। 
विज्ञापन

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पवित्र सरजमीं फलस्तीन, इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। सभी मुस्लिमों की धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह फलस्तीन के बेकसूर लोगों के लिए दुआएं करें और एकजुट होकर इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फलस्तीन में बेकसूर महिलाओं, बच्चों और नागरिकों पर लगातार बमबारी की जा रही है। शहर के शहर तबाह हो चुके हैं। यह जंग नहीं बल्कि नरसंहार है, जो 21वीं सदी के सबसे विकसित और सभ्य विश्व की आंखों के सामने जारी है। जिसका एकमात्र उद्देश्य एक राष्ट्र को विश्व के नक्शे से मिटा देना है। 
 
विज्ञापन

मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम ने कहा कि फलस्तीन की सरजमीं मरघट में तब्दील हो चुकी है। इन हालातों में हम भारतीय मुसलमानों की नैतिक, धार्मिक और मानवीय जिम्मेदारी है कि हम उनके दर्द को महसूस करें और उनके हक में एकजुट होकर दुआएं करें।

यह भी देखें...
UP News: मेरठ में कोविड का खौफ, सीएमओ ने जारी की गाइडलाइन, फिर निकले मास्क और सैनिटाइजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed