फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Minister of State Brijesh Singh, returned as a minister, welcomed with flower garlands

सहारनपुर: मंत्री बनकर लौटे राज्यमंत्री बृजेश सिंह तो फूलमालाओं से हुआ स्वागत, बोले निभाएंगे जनता से किए वादे

Thu, 31 Mar 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

राज्यमंत्री बृजेश सिंह के शहर में पहुंचने के दौरान लोगों ने जगह जगह पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। वहीं इस कारण काफी जांच 

विज्ञापन
Saharanpur: Minister of State Brijesh Singh, returned as a minister, welcomed with flower garlands
राज्यमंत्री बृजेश सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार में मंत्री बनकर लौटे सहारनपुर जनपद निवासी लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह और संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


दोनों राज्यमंत्री लखनऊ से लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सुबह नौ बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन से दोनों मंत्रियों का एक साथ काफिला निकला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:रैपिड रेल:  65 फीट ऊंचा होगा मेरठ साउथ का प्लेटफॉर्म, एनसीआरटीसी ने इस स्टेशन के लिए तैयार किया डिजाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा चौक, घंटाघर, रेलवे रोड, कोर्ट रोड पर उनका स्वागत किया गया। कोर्ट रोड से बृजेश सिंह का काफिला मल्हीपुर रोड होते हुए गुजरा, जबकि राज्य मंत्री जसवंत सैनी का काफिला दिल्ली रोड से होकर रामपुर की ओर गुजरा। 

राज्यमंत्री बृजेश सिंह के शहर में पहुंचने के दौरान लोगों ने जगह जगह पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। मंत्रियों के स्वागत और काफिले के कारण महानगर में रेलवे रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों मंत्री अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अपने पैतृक गांव में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed