फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur mercury reached .08, chills increased

सहारनपुर का पारा .08 पर पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी  

Fri, 30 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur mercury reached .08, chills increased
ठंड से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में तापमान के लगातार गिरने की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को आसमान में दिनभर कोहरा छाए रहने की वजह से धूप भी नहीं निकल सकी।
विज्ञापन

 

इसका असर तापमान भी भी दिखा। बुधवार को न्यूनतम तापमान .08 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। 

विज्ञापन


कई दिन से तापमान नीचे जाने की ओर है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.9, मंगलवार को 1.6 और बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस रहा था, जो बृहस्पतिवार को और गिरकर .08 पर आकर रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जा 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय मौसम में छाया कोहरा दोपहर होने तक आसमान में चढ़ गया। करीब एक बजे धुंधली सी धूप निकली।


 

ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे की असर यातायात पर भी पड़ रहा है। रात के समय हाइवे पर चलने वाले ट्रकों का चक्का कोहरे के कारण चल नहीं पा रहा है। रेल यातायात पर इसका सबसे बुरा असर पड़ा है। वर्तमान में 14 ट्रेनें एक महीने के लिए रद चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed