फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur, Meerut and Baghpat dominate state ranking

Saharanpur News: प्रदेश की रैंकिंग में छाए सहारनपुर, मेरठ और बागपत

Tue, 19 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Meerut and Baghpat dominate state ranking
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों में दवा आपूर्ति करने पर प्रदेश में सहारनपुर, मेरठ और बागपत के ड्रग वेयर हाउस छा गए। नवंबर महीने की दवा उपलब्धता रिपोर्ट में तीनों जिले 10 नंबर अंक पाकर रैंकिंग में पहले पायदान पर रहे, जबकि मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली इनसे पीछे रहे।
विज्ञापन

दरअसल, सीएम डैशबोर्ड के जरिये हर महीने ड्रग वेयर हाउस में दवा उपलब्धता की रैंकिंग जारी होती है। सरकार दवा की खरीद कर ड्रग वेयर हाउस भेजती हैं, जहां से राजकीय मेडिकल, जिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दवा आपूर्ति होती है। सीएम डैशबोर्ड से नवंबर महीने में दवा उपलब्धता को लेकर ड्रग वेयर हाउस की रैंकिंग जारी हुई है। इसमें सहारनपुर, मेरठ, बागपत का 96.52 फीसदी प्रदर्शन रहा है। तीनों जिलों ने 10 अंक हासिल किए हैं। इनमें 277 प्रकार की दवा मौजूद है। मुजफ्फरनगर ने 94.77 फीसदी प्रदर्शन कर छह अंक प्राप्त किए और रैंकिंग में 56वें नंबर पर रहा। बिजनौर रैंकिंग में 32वें नंबर पर है। यहां के ड्रग वेयर हाउस में दवा की उपलब्धता 95.82 फीसदी है। शामली की 20वीं रैंकिंग आई। इसे नौ अंक मिले हैं। दवा की उपलब्धता 96.17 फीसदी है।
विज्ञापन


स्टॉक कम होने से पहले ही भेज देते हैं डिमांड
सहारनपुर ड्रग वेयर हाउस प्रभारी निर्भय जैन ने बताया कि दवा का स्टॉक कम होने से पहले ही शासन को डिमांड भेज दी जाती है और समय पर दवा भी आ जाती है। जिसके बाद सरकारी अस्पतालों में दवा भेज देते हैं। यहीं कारण है कि ड्रग वेयर हाउस दवा उपलब्ध कराने में प्रदेश में पहले नंबर पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ड्रग वेयर हाउस से सरकारी अस्पतालों में समय पर दवा जाती है। सीएम डैशबोर्ड से हर महीने दवा उपलब्धता को लेकर रैंकिंग जारी होती है। नवंबर की रैंकिंग में पहले नंबर पर प्रदेश के 19 जिले आए हैं। उनमें सहारनपुर भी 10 नंबर अंक के साथ शामिल रहा है। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed