{"_id":"64060c157def6a27530372b8","slug":"saharanpur-maulana-arshad-madani-said-in-the-holi-milan-program-that-we-are-all-children-of-one-parent-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: होली मिलन कार्यक्रम में मौलाना बोले- हम सब एक मां-बाप की औलाद, पढ़िए उनका पूरा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: होली मिलन कार्यक्रम में मौलाना बोले- हम सब एक मां-बाप की औलाद, पढ़िए उनका पूरा भाषण
Mon, 06 Mar 2023 09:22 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:22 PM IST
सार
Saharanpur News : होली मिलन कार्यक्रम में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि हम सब एक मां-बाप की औलाद हैं। पढ़िए उनका पूरा भाषण।
विज्ञापन
मौलाना सैयद अरशद मदनी
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने भाजपा नेता के आवास पर हुए होली मिलन कार्यक्रम में कहा कि हम सब एक मां बाप की औलाद हैं। हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए और मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत का पैगाम देना चाहिए।
विज्ञापन
सहारनपुर में सोमवार को भायला गांव स्थित भाजपा नेता कर्नल राजीव के आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मौलाना अरशद मदनी ने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि हमारी हजारों साल पुरानी गांव-गांव में प्यार के साथ रहने वाली जो तारीख है, उसे जिंदा करना चाहिए। आज जो लोग फिरकापरस्ती की ईंट रख कर नफरत पैदा कर कर रहे हैं, हमें उनकी साजिशों को नाकाम करना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
मौलाना मदनी ने कहा कि मजहब से ऊपर उठकर इंसानियत की बुनियाद पर एक-दूसरे से मिलन होना चाहिए। यही वे बुनियाद होगी, जिससे मुल्क में आपसी भाईचारा पैदा होगी। उन्होंने कहा कि आपसी मेल मिलाप को छोड़कर नफरत को पैदा करना यह देश की तरक्की नहीं बल्कि मुल्क को पीछे धकेलेगा।
यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन
कर्नल राजीव ने कहा कि उनके बुलावे पर मौलाना अरशद मदनी होली मिलन कार्यक्रम में आए यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा इस तरह से एक-दूसरे के त्योहार में शामिल होने से ही भाईचारा बढ़ेगा।