{"_id":"6a6ca0f2fcaac2559c014c1d","slug":"saharanpur-married-woman-leaves-husband-for-instagram-lover-throws-six-month-old-baby-into-a-drain-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमिका के छह माह के बेटे को नाले में फेंककर मार डाला, फिर प्रेमी ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमिका के छह माह के बेटे को नाले में फेंककर मार डाला, फिर प्रेमी ने किया ये काम
Fri, 31 Jul 2026 06:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:50 PM IST
सार
Meerut News: सहारनपुर निवासी शबाना की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हापुड़ के विशाल से हो गई। दोनों में प्यार हुआ तो प्रेमी विशाल ने शबाना को मेरठ बुलाया। उसने शबाना के छह माह के बच्चे को नाले में फेंक दिया और शबाना को अपने घर ले गया। उधर, पति इमरान अपनी बीवी-बच्चे की तलाश में भटकता रहा।
विज्ञापन
मासूम समीर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी के खुले नाले में 13 जुलाई को मिले छह माह के बच्चे के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। बच्चे की शिनाख्त सहारनपुर के दौलतपुर छन्नों गांव की शबाना के पुत्र समीर के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार के बाद हापुड़ निवासी प्रेमी विशाल ने समीर को नाले में फेंककर मार डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सहारनपुर के गंगोह थाने में इमरान की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक 12 जुलाई को उसकी पत्नी शबाना उसके बेटे समीर को लेकर गंगोह दवाई लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वह पत्नी और मासूम बेटे की तलाश करता रहा। पुलिस ने इस पर गुमशुदगी दर्ज की थी। 26 जुलाई को उसकी पत्नी हापुड़ जिले के मुदाफरा गांव में विशाल के घर मिली, लेकिन बेटे समीर का कहीं पता नहीं चला। वह अपनी पत्नी को घर लेकर आ गया और उससे बच्चे के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शबाना ने बताया कि कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत विशाल से हुई थी। तभी दोनों में प्रेम हो गया। घटना के दिन प्रेमी ने ही उसे मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। रात करीब 11:30 बजे प्रेमी विशाल उसे वहां पर मिला। महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने कहा कि वह बच्चे को अपने घर नहीं ले जा सकता। इसे स्टैंड के पास में ही अपने एक दोस्त को दे आएगा। शबाना उसकी इस बात पर सहमत हो गई।
पांच मिनट बाद आया प्रेमी, बोला दोस्त को देकर आ गया बच्चा
शबाना ने अपने पति इमरान को बताया कि प्रेमी उससे बच्चा लेकर चला गया था। करीब पांच मिनट बाद वह वापस लौटा और बताया कि उसने बच्चा अपने एक दोस्त को दे दिया है। इसके बाद वह शबाना को अपने घर हापुड़ ले गया।
शबाना ने अपने पति इमरान को बताया कि प्रेमी उससे बच्चा लेकर चला गया था। करीब पांच मिनट बाद वह वापस लौटा और बताया कि उसने बच्चा अपने एक दोस्त को दे दिया है। इसके बाद वह शबाना को अपने घर हापुड़ ले गया।
ये बोले एसपी मेरठ
मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक नाले में मिले बच्चे के शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दादी को कांवड़ में बैठाकर शिव चौक पहुंचे पोते, श्रवण कुमार जैसी सेवा बनी आकर्षण
मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक नाले में मिले बच्चे के शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दादी को कांवड़ में बैठाकर शिव चौक पहुंचे पोते, श्रवण कुमार जैसी सेवा बनी आकर्षण