Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur mantasha murder love affair suspect woman found dead at home

यूपी में खौफनाक वारदात: गला रेतकर महिला की हत्या, बेड पर मिला शव; इन दो में से कोई एक हो सकता है कातिल

Sat, 14 Nov 2026 09:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर/पुवांरका
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर/पुवांरका Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 09:09 PM IST
सार

सहारनपुर की गुलदस्ता कॉलोनी में शनिवार को 25 वर्षीय मंतशा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में बेड पर मिला। वारदात के समय मां सामान लेने गई थी और महिला की डेढ़ साल की बेटी घर में थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। आरोपी की तलाश और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

विज्ञापन
saharanpur mantasha murder love affair suspect woman found dead at home
सहारनपुर में महिला की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के सहानपुर के बेहट रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास गुलदस्ता कॉलोनी में शनिवार को मंतशा (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में बेड पर मिला। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। हत्यारोपी नजदीकी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

चार साल पहले मुकीम से हुआ था निकाह
मिर्जापुर थाना के गांव पाडली निवासी मंतशा की शादी करीब चार साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कॉलोनी निवासी मुकीम के साथ हुई थी। पति मुकीम दिल्ली में काम करता है। करीब तीन साल से मंतशा गुलदस्ता कॉलोनी में अपनी मां भूरी के साथ रह रही थी। शनिवार को मंतशा घर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ थी, जबकि मां सामान लेने के लिए बाहर गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड पर पड़ा था मंतशा का शव
इसी दौरान घर में घुसकर किसी ने मंतशा की हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। सामान लेकर घर लौटी मां ने देखा कि मंतशा खून से लथपथ बेड पर पड़ी है। मां ने मंतशा को हाथ लगाकर देखा, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन

धारदार हथियार से गले पर कई वार
जांच में पता चला कि मंतशा के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। पुलिस ने बताया महिला का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने ही वारदात को अंजाम दिया गया।

पति से चल रहा था विवाद
मंतशा का पति दिल्ली में रहता है और वहीं पर काम करता है। पुलिस जांच में पता चला है कि मंतशा का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसी के चलते मंतशा ससुराल में न रहकर अलग अपनी मां के साथ रह रही थी। करीब दस साल पहले पाडली गांव से दानिश कॉलोनी में आ गई थी। यहीं पर मुकीम के साथ शादी की थी।

तीन साल पहले ही बनाया था मकान
शादी के कुछ समय बाद मंतशा अपनी मां भूरी के साथ गुलदस्ता कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगी थी। उसने करीब तीन साल पहले ही गुलदस्ता कॉलोनी में अपना मकान बनाया था। यहां पर मां भूरी और डेढ़ साल की बेटी के साथ रह रही थी।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
प्रथम दृष्टया हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लग रहा है। हत्यारे की पहचान के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। परिजनों की ओर से देर शाम तक भी तहरीर नहीं दी गई है। -व्योम बिंदल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed