फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur mango will give its sweetness to Europe including Italy

इटली और यूरोप पहुंचेगा सहारनपुर का आम

Sun, 21 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur mango will give its sweetness to Europe including Italy
मंडी सचिव अशोक गुप्ता - फोटो : SAHARANPUR
इटली समेत यूरोप को अपनी मिठास देगा सहारनपुर का आम
विज्ञापन

सहारनपुर। अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर सहारनपुर के आम का 24 जून से निर्यात शुरू हो जाएगा। इसकी 15 टन की पहली खेप इटली जाएगी, जिसे वहां से यूरोप के अन्य देशों में सप्लाई किया जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार भारतीय आम समुद्र के रास्ते से विदेश भेजा जाएगा।
विदेशियों को सहारनपुर के आम का स्वाद भाने लगा है। करीब 42 वर्षों तक इटली में रहे कुंभ एग्री फार्मिंग के स्वामी और निर्यातक विजय सहाय ने बताया कि 22 जून को मैंगो पैक हाउस में दशहरी आम का प्रोसेस शुरू होगा। 15 टन आम की पहली खेप 24 जून और दूसरी 27 जून को इटली जाएगी। विजय सहाय ने बताया कि विदेशों में खाने की चीजों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए आम की पेड़ से तुड़ाई करते ही उसे पानी में डालकर साफ किया जाएगा। इसके बाद इसे मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस के लिए लाया जाएगा। यहां आम की धुलाई और ग्रेडिंग की जाएगी। इसके बाद इसे ठंडे पानी और फिर वीएचटी (वेपर हीट ट्रीटमेंट) दिया जाएगा। वीएचटी में आम को भाप से गुजारा जाता है। ठंडा होने पर इसे चार-चार किलो के पैकेट में पैक कर दिया जाता है।
विज्ञापन

पाक के आम को पछाड़ देगा सहारनपुर का आम
विजय सहाय का कहना है कि विदेशों में पाकिस्तान का आम हमारे आम को कड़ी टक्कर देता रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि पाकिस्तान में आम निर्यातकों को करीब 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है, जिससे वह भारतीय आम के मुकाबले में सस्ता बैठता था। लेकिन इस बार हम आम को समुद्री रास्ते से भेज रहे हैं, जिससे हमारी पहुंच सस्ती पड़ेगी। हमारा आम स्वाद और खुशबू के हिसाब से पाकिस्तान से श्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान को भी मिलेगा अनुदान
मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि आम के निर्यात करने पर अब निर्यातक के साथ ही किसान को भी अनुदान दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद आम के नवाब ब्रांड के प्रमोशन के लिए निर्यातक को 10 रुपये प्रति किलो का अनुदान देती है। जबकि निर्यात हुए आम के उत्पादक को भी छह रुपये प्रति किलो के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। एक्सपोर्टर को हवाई और समुद्री मार्ग से निर्यात करने पर 15 रुपये प्रति किलो की दर से परिवहन भाड़ा अनुदान दिया जाता है। जबकि सड़क मार्ग से निर्यात करने पर 7.50 रुपये प्रति किलो अनुदान मिलता है।

इन देशों को आम होता है निर्यात
जनपद के मैंगो पैक हाउस से यूके, अमेरिका, फ्रांस, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, यूएई, स्वीडन आदि देशों को निर्यात किया जाता है।
ये प्रजाति की जाती हैं पसंद
दशहरी, चौसा, लंगड़ा, केसर, अल्फांसो, राजापुरी, गुलाब जामुन, कलमी आदि।
गत वर्ष जिले से आम निर्यात की स्थिति
देश-------------किलोग्राम
स्वीडन----------1895
इटली-----------4150
फ्रांस------------2300
नेपाल-----------718550
वर्जन
मैंगो पैक हाउस में निर्यात के लिए 22 जून को दशहरी आम की खेप की प्रोसेसिंग शुरू होगी। कई अन्य निर्यातक भी संपर्क में हैं। उम्मीद है कि वे भी जल्द ही आम का निर्यात करने आएंगे। इससे देश को विदेशी मुद्रा की प्राप्त होगी। वहीं स्थानीय बागवानों को भी फायदा होगा।
- अशोक गुप्ता, मंडी सचिव सहारनपुर

सहारनपुर: फल निर्यातक विजेय शहाय

सहारनपुर: फल निर्यातक विजेय शहाय- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर: मेंगो पैकेट

सहारनपुर: मेंगो पैकेट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed