{"_id":"64be70c173617592b40746d4","slug":"saharanpur-major-action-by-ats-two-rohingya-arrested-local-police-unaware-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दो रोहिंग्या गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दो रोहिंग्या गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस अनजान
Mon, 24 Jul 2023 06:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:08 PM IST
सार
एटीएस ने महानगर की कमेला और एकता कॉलोनी से दो रोहिंग्याओं को पकड़ा है। रविवार की रात लखनऊ और देवबंद की टीमाें ने कई जगह की छापे की कार्रवाई की है। आरोपियाें के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
rohingya
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जिले का नाम संदिग्ध गतिविधियों में एक बार फिर सुर्खियों में आया है। एटीएस की लखनऊ और देवबंद टीम ने कोतवाली मंडी व कुतुबशेर क्षेत्र में कमेला कॉलोनी एवं एकता कॉलोनी में छापा मारकर दो रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई साल से यहां रह रहे थे। इनमें पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। आरोपी नगर निगम के कमेला में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
एटीएस की टीम रविवार की रात कोतवाली मंडी क्षेत्र की एकता कॉलोनी और थाना कुतुबशेर क्षेत्र की कमेला कॉलोनी पहुंची। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अवैध रूप से कमेला कॉलोनी में रह रहे रोहिंग्या अनवर सादिक पुत्र आलम सय्यद निवासी ग्राम तोनजोंग फकीर बाजार थाना मौण्डू जिला एक्यव म्यांमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह यहां किराए के मकान में रह रहा था। वहीं, दूसरे आरोपी कैफितुल्ला पुत्र हालू निवासी ग्राम कुंडावारा थाना हसूरता जिला मुन्डू म्यांमार को एकता कॉलोनी में सकूरी मस्जिद के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
वहीं, सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी थाना कुतुबशेर क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में स्थित नगर निगम के कमेले में मजदूरी करते थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।