फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Lok Sabha:Voting continues, fight between Raghav Lakhanpal, Majid and Imran Masood

Saharanpur Lok Sabha: सहारनपुर में कई केंद्रों पर EVM मशीन खराब, यहां ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Fri, 19 Apr 2024 09:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Apr 2024 09:35 AM IST
सार

Saharanpur Lok Sabha Seat Voting update Hindi: सहारनपुर लोकसभा सीट और कैराना लोकसभा सीट के लिए जिले के मतदाता आज मतदान करेंगे। 1377 बूथों पर पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वेबकास्टिंग की जा रही है। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 1855310 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर एक बजे तक कुल 42.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Saharanpur Lok Sabha:Voting continues, fight between Raghav Lakhanpal, Majid and Imran Masood
मतदान केंद्र पड़ा खाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा और उनके भाई राहुल वोट डालने पहुंचे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान सहारनपुर में दोपहर एक बजे तक कुल 42.32 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो रहा है। नकुड़ के सरूरपुर तगा के बूथ संख्या 227, बिहारीगढ़ के सतपुरा के बूथ संख्या 300, नागल के बढ़ेडी कोली बूथ संख्या 284, गांव खजूरवाला के बूथ संख्या 268, नागल के मीरपुर मोहनपुर गांव के बूथ संख्या 276 और 277, नकुड़ के केएलजीएम इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 307, नानौता के राजकीय महाविद्यालय के बूथ संख्या 317 पर ईवीएम मशीनें बंद होने से मतदान कुछ देर के लिए बाधित रहा। तीतरों के ग्राम ककराला में ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाकर सुबह ही मतदान का बहिष्कार कर दिया। कोई व्यक्ति भी वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2708 पोलिंग पार्टियां देर शाम तक मतदेय स्थलों पर पहुंच गई हैं। आज सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है जो शाम छह बजे तक चलेगा। हालांकि कई बूथ पर अभी मतदाता नहीं पहुंचे हैं, जबकि कई बूथों पर मतदाताओं की कतारे लगने लगी हैं। जिले के 2601976 मतदाता आज अपना सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें से 1855310 मतदाता सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान करेंगे और 746666 मतदाता कैराना लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जनता रोड स्थित वेयर हाउस परिसर से सुबह से ही मतदान कार्मिक ईवीएम सहित अन्य आवश्यक सामग्री लेकर अपने मतदेय स्थल के लिए रवाना होना शुरू हो गए थे। मतदान के लिए जिले में 2708 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कर्मियों के साथ ही सुरक्षा जवान भी मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुए।

जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच सहारनपुर लोकसभा और दो कैराना लोकसभा सीट में शामिल हैं। इनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा में आती हैं, जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा में शामिल हैं।

जिले को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा, 1377 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए जनपद को 22 जोन और 206 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें से गंगोह को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन- तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि गंगोह विधानसभा क्षेत्र में चार जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिले के 2708 मतदेय स्थलों में से 1377 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इनमें बेहट के 208, नकुड़ के 194, सहारनपुर नगर के 230, और सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के 190 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग होगी। इसके अलावा देवबंद के 197, रामपुर मनिहारान के 165 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के 193 बूथों पर भी वेबकास्टिंग कराई जाएगी।

जिले भर में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के 20 हजार जवान सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। इसके तहत 613 बसाें से अर्धसैनिक बलों, पीएससी के जवानों के अलावा पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। वहीं, संवेदनशील 450 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। गुरुवार को एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिले में 1303 मतदान केंद्र और 2708 मतदेय स्थल हैं। गुरुवार को सीआरपीएफ, आईटीबी, पीएसी के जवान सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बसों के जरिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया।

375 इलाके संवेदनशील चिह्नित
जिले में पुलिस ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले 375 इलाके चिह्नित किए हैं। इन इलाकों में पुलिस के अलावा चप्पे-चप्पे पर अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर 52 टीमें नजर रखेंगी।

मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और जवान तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया की 52 टीमें निगरानी करेंगी। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

12 प्रकार के पहचान पत्र दिखाकर वोटर कर सकेंगे मतदान
लोकसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। निर्वाचन आयोग ने मतदान बढ़ाने के लिए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र के 12 विकल्प भी दिए हैं। मतदाता 12 प्रकार के पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकेंगे। इसके चलते फोटो पहचान पत्र नहीं होने के बावजूद भी किसी मतदाता को मतदान से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इसके चलते मतदाता 12 प्रकार के पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों एवं डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, और एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।

इनके अलावा फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियाें द्वारा अपने कर्मचारियों को फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड आदि को भी पहचान पत्र के विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। मतदान करने के लिए वोटर को मतदाता पर्ची के साथ वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed