फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Kanwariya Dies After Being Hit by Container on Delhi-Yamunotri Highway, Driver Arrested

Saharanpur: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से कांवड़िए की मौत, चालक गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Aug 2026 11:34 AM IST
सार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कंजौली गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरिद्वार से दिल्ली डाक कांवड़ लेकर लौट रहे 20 वर्षीय कांवड़िए हिमांशु उर्फ हनी डागर को पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कांवड़िए को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Kanwariya Dies After Being Hit by Container on Delhi-Yamunotri Highway, Driver Arrested
कांवड़िए का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। कंजौली गांव के पास हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे कांवड़िए को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान दिल्ली निवासी हिमांशु उर्फ हनी डागर (20) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बेगमपुरा क्षेत्र का रहने वाला था और कांवड़ियों के जत्थे के साथ हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: बादलों ने जगाई बारिश की उम्मीद; कांवड़ यात्रा के बीच मौसम सुहाना, कई जिलों में बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के राजीव नगर थाना बेगमपुर क्षेत्र से करीब 40 कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गया था। सोमवार सुबह जत्था कंजौली गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने हिमांशु को टक्कर मार दी।

हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। जत्थे में शामिल अन्य कांवड़िए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
 

हादसे के बाद थाने पहुंचे कांवड़िए
कांवड़िए की मौत की सूचना के बाद जत्थे में शामिल अन्य शिवभक्त रामपुर मनिहारान थाने पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

चालक गिरफ्तार, बदायूं का रहने वाला
पुलिस ने कंटेनर चालक जसवंत मेघनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी उम्मेद कुमार ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। वह बदायूं जिले का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed