फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Inspector did not fall for the trick of doubling amount, thugs grabbed Rs 66.36 lakh from wife

Saharanpur: रकम दोगुनी करने के झांसे में नहीं आए इंस्पेक्टर, ठगों ने उनकी पत्नी से हड़प लिए 66.36 लाख रुपये

Fri, 22 Aug 2025 07:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 22 Aug 2025 07:43 PM IST
सार

ठगों ने खुद को शेयर बाजार में निवेश कराने वाली कंपनियों का प्रतिनिधि बताया और कई बार रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Inspector did not fall for the trick of doubling amount, thugs grabbed Rs 66.36 lakh from wife
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फर्जी कंपनियों के झांसे में आकर यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की पत्नी से 66.36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को शेयर बाजार में निवेश कराने वाली कंपनियों का प्रतिनिधि बताया और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

आरआई कंपाउंड निवासी बबीता ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। उनके पति दिनेश कुमार यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। तहरीर में बताया कि दिसंबर 2024 में शामली निवासी डॉ. विक्की व बागपत के रहने वाले अनिल से संपर्क हुआ था। इन लोगों ने दिनेश कुमार को वाईएफएक्स नाम की कंपनी में निवेश के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने उनकी पत्नी बबीता को फंसाने की कोशिश की। बबीता को मेरठ स्थित विनर विजन ग्लोबल कंपनी के कार्यालय ले गए, जहां शक्ति सिंह उपाध्याय से मुलाकात कराई। शक्ति सिंह ने खुद को कंपनी का एमडी बताया। विश्वास दिलाया कि निवेश पर 22 महीनों में दोगुना लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एक दूसरी फर्जी कंपनी से भी जोड़ा गया। 
 
विज्ञापन

बबीता का कहना है कि शुरू में 46,500 से ट्रेडिंग आईडी बनवाई गई। फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रेडिंग दिखाकर विश्वास में लिया। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कंपनी की गतिविधियों की झूठी जानकारी दी जाती रही। महिला ने रकम कभी ऑनलाइन ट्रांसफर की तो कभी चेक के माध्यम से और कभी नकद दी। 
 

इस तरह 66.36 लाख रुपये फर्जी कंपनियों में निवेश के नाम पर लिए गए। जब बबीता ने एमसीए की वेबसाइट पर जांच की तो कंपनियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस ने शक्ति सिंह, राजकुमार, सविता, अनिल, मनजीत गौड़, अनिल मोटा, डॉ. विक्की, ओम सिंह, राखी और आयशा के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed