फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur in the forefront of development

विकास में सहारनपुर सबसे आगे

Sat, 09 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur in the forefront of development
विकास - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में राजस्व सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि चार साल में जिले ने सबसे अधिक विकास किया है। न सिर्फ बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है, बल्कि सड़कों का विस्तार हुआ, पेयजल योजनाओं के प्रोजेक्ट बने, किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गईं हैं।
विज्ञापन


जिले के विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा। राजस्व सचिव दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों को चार साल में जिले की उपलब्धियों के बारे में बता रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहारनपुर चार साल में विकास के मामले में काफी आगे बढ़ा है। प्रदेश में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले नंबर पर है सहारनपुर। उन्होंने कहा कि सरकार ने 13 हजार 153 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सड़कों की न सिर्फ हालत ठीक हुई, बल्कि गांवों को जोड़ने के लिए नई सड़कें बनवाई गईं। छुटमलपुर में कृषि मंडी का निर्माण कराया गया, ट्रांसपोर्टनगर बनवाया गया, जल संरक्षण के लिए तालाब खुदवाए गए, दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरियां खुलवाई गईं।

नए राजकीय स्कूल बनवाए गए। कन्या विद्या धन योजना, पढ़ें बेटियां, बढ़ें बेटियां योजना में छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। किसानों के लिए सोलर पंप की स्थापना के लिए पारदर्शी किसान योजना शुरू की गई।


समाजवादी पेंशन योजना के तहत  91 हजार 958 लोगों को पेंशन दी जा रही है। लोहिया आवास बनवाए जा रहे हैं। जिले में 5 वर्ष तक के अतिकुपोषित 18106 बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी पवन कुमार, जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed