{"_id":"6590f1bdaa01d9e706052144","slug":"saharanpur-history-sheeter-injured-after-being-shot-in-police-encounter-arrested-2023-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार, गोकशी का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार, गोकशी का है आरोप
Sun, 31 Dec 2023 10:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:24 AM IST
सार
मिर्जापुर कोतवाली पुलिस की बीती रात शेरपुर पेलो के रास्ते पर रजबाहे के पास बाइक सवार गोकशों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस की गाड़ी पर पथराव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिर्जापुर कोतवाली पुलिस की बीती रात शेरपुर पेलो के रास्ते पर रजबाहे के पास बाइक सवार गोकशों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक गोकश उस्मान उर्फ भोला पुत्र अकबर निवासी महमूद माजरा रायपुर घायल हो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथ ही मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि रात उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कासिमपुर पुलिया की तरफ से बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सदन की मर्यादा तार-तार, तमाशबीन बने रहे अधिकारी, भाजपा नेता बोले-मंत्री-एमएलसी को जानबूझकर किया टारगेट
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में उस्मान गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
उस्मान के पास से तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, एक खोखा, बिना नंबर प्लेट की बाइक तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए। गोकश उस्मान थाना मिर्जापुर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है।
उस्मान के पास से तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, एक खोखा, बिना नंबर प्लेट की बाइक तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए। गोकश उस्मान थाना मिर्जापुर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है।