{"_id":"66cc15a4c4e75b272c0c741a","slug":"saharanpur-heavy-collision-between-bikes-head-on-death-of-social-media-in-charge-of-bjp-yuva-morcha-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : आमने-सामने से बाइकों की जबरदस्त टक्कर, भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : आमने-सामने से बाइकों की जबरदस्त टक्कर, भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी की मौत
Mon, 26 Aug 2024 11:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:12 AM IST
सार
दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
मुकुल मोगा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली सदर बाजार से कुछ दूरी पर हकीकत नगर मार्ग स्थित आईएमए भवन के सामने रविवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जो दरोगा का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार के हसनपुर के निकट स्थित आदर्श विहार निवासी मुकुल मोगा (24) पुत्र राजेंद्र भाजपा युवा मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी था। रविवार की रात्रि करीब 11 बजे जब वह बाइक से हकीकत नगर मार्ग स्थित आईएमए भवन के सामने से जा रहा था, तभी उसकी बाइक की भिड़ंत दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मुकुल मोगा के सिर में गंभीर चोटे आई थी। दूसरी बाइक पर सवार युवक फंदपुरी निवासी शुभम है, जो दरोगा का पुत्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान मुकुल मोगा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।