{"_id":"66b37e4ca4bebbd763094fd2","slug":"saharanpur-hdfc-bank-employee-murdered-dead-body-thrown-in-rajbaha-injury-marks-on-neck-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : एचडीएफसी बैंक कर्मी की हत्या, शव रजबहे में फेंका, गले पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : एचडीएफसी बैंक कर्मी की हत्या, शव रजबहे में फेंका, गले पर चोट के निशान
Wed, 07 Aug 2024 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:32 PM IST
सार
गंगोह के मोहल्ला मखदूमजहां निवासी बैंककर्मी की हत्या कर शव नानौता के दादनपुर गांव के नजदीक रजबहे में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतक की बाइक, बैग और पर्स गायब था। गले पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गंगोह निवासी अंकित (32) पुत्र भोपाल सिंह गंगोह में ही नानौता रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के लोन डिपार्टमेंट में काम करता था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था। शाम पांच बजे बैंक से निकलने के बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने रात नौ बजे तक इंतजार करने के बाद थाने पहुंचकर लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने की बात कहकर परिजनों को वापस भेज दिया।

घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Amar ujala
बुधवार सुबह बैंककर्मी का शव नानौता क्षेत्र के गांव दादनपुर के पास बूंटा रजबहे के पुल के निकट पानी में पड़ा मिला। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। जेब से केवल मोबाइल मिला जो लॉक था। घंटों बाद मृतक की पहचान हो सकी। इसके बाद परिजनों को खबर दी गई। चोट के निशान देखकर लग रहा है कि गले पर वार किया गया है। मृतक का तीन साल का बेटा और पत्नी है। नानौता थाने पहुंचे पिता भोपाल सिंह का कहना था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
सीओ शशिप्रकाश शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
सीओ शशिप्रकाश शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।