फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: hassle for tickets at railway station over, now pay through QR code

Saharanpur: रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए खुले पैसे का झंझट खत्म, क्यू आर कोड से कर सकेंगे भुगतान

Thu, 11 Apr 2024 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर अब टिकट के लिए खुले पैसे का झंझट खत्म  हो गया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अब  तीन अनारक्षित काउंटरों पर क्यू आर कोड से टिकट भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम से कोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन
Saharanpur: hassle for tickets at railway station over, now pay through QR code
टिकट काउंटर पर महिला कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के तीन अनारक्षित काउंटरों पर क्यू आर कोड से टिकट के भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। एक काउंटर को ऑनलाइन टिकट भुगतान के लिए रिजर्व किया है। अभी यह सुविधा अनारक्षित टिकट पर ही मिलेगी। इससे टिकट के लिए खुले पैसे का झंझट खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


सहारनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए चार काउंटर बने हुए हैं, वहीं आरक्षण के दो काउंटर संचालित होते हैं। टिकट की राशि देते समय कई बार यात्रियों को ज्यादा पैसे देने पड़ जाते हैं या फिर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत तीन अनारक्षित काउंटरों पर क्यू आर कोड की स्क्रीन लगाई गई हैं, जिसके जरिये यात्री फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम से टिकट का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid-Ul-Fitr: बेबस दिखा पुलिस-प्रशासन, मेरठ में सख्ती के बावजूद सड़क पर हुई ईद की नमाज

ऐसे टिकट होगा बुक
यात्री को टिकट के लिए काउंटर पर जाना होगा। वहां तैनात कर्मचारी से जहां जाना है वहां का टिकट मांगना पड़ेगा। उसके बाद कर्मचारी टिकट के विवरण को सिस्टम पर भरेगा। टिकट कीमत क्यू आर कोड पर जनरेट हो जाएगी। फिर यात्री को क्यू आर कोड स्कैन करना होगा। जिस पर उसे टिकट की कीमत का भुगतान करना है। इससे लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी तथा रेलवे को राजस्व सुव्यवस्थित और संयोजित रखने में सहायता प्राप्त होगी।

 सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के तीन अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यू आर कोड से टिकट भुगतान की सुविधा शुरू करा दी है। एक काउंटर पर कैश की जगह क्यू आर कोड से ही टिकट का भुगतान करना रहेगा। जबकि दो काउंटरों पर कैश भुगतान कर यात्री टिकट ले सकते हैं।
-नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed