{"_id":"677a6344dc08ff7407090935","slug":"saharanpur-haryana-chief-minister-nayab-singh-saini-said-make-yogi-adityanath-cm-for-the-third-time-in-2027-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- 2027 में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार बनाएं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- 2027 में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार बनाएं सीएम
Sun, 05 Jan 2025 04:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 05 Jan 2025 04:17 PM IST
सार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रविवार को नायब सिंह सैनी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां उन्होंने सैनी समाज के युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में नायब सिंह सैनी और अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यूपी में 2027 में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
समाराेह में मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मनिहारान कस्बे के बाईपास रोड पर रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। सैनी के लिए आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा में उपस्थित सैनी समाज के युवाओं से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश के विकास में अपना योगदान दें।