फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Grand Welcome for Shankaracharya, Call for Cow Protection and Preservation of Sanatan Culture

Saharanpur: पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत, गौ संरक्षण का दिया संदेश, शंकराचार्य ने किया जागरूकता का आह्वान

Sat, 20 Jun 2026 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2026 02:04 PM IST
सार

सहारनपुर के नानौता में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने गौ संरक्षण, संवर्धन और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Grand Welcome for Shankaracharya, Call for Cow Protection and Preservation of Sanatan Culture
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ संरक्षण, संवर्धन और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

गौ प्रतिष्ठा यात्रा के माध्यम से दिया संदेश
नगर के गंगोह रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान "गौ प्रतिष्ठा हेतु गविधि यात्रा" के माध्यम से गौ माता के संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

शंकराचार्य ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और जीवन मूल्यों की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Grand Welcome for Shankaracharya, Call for Cow Protection and Preservation of Sanatan Culture
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

गौ रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान
उन्होंने उपस्थित लोगों से गौ रक्षा और भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 3 मई से 24 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाली "गौ प्रतिष्ठा हेतु गविधि यात्रा" का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण से संबंधित साहित्य का भी वितरण किया गया।

जयघोष से गूंजा परिसर
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा परिसर "गौ माता की जय" और "सनातन धर्म की जय" के जयघोष से गुंजायमान रहा। उपस्थित लोगों ने गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, नीरज शर्मा, कैलाश नामदेव, डॉ. एनसी शर्मा, रामकिशन सैनी, लाल सिंह, अंकुर जैन, दर्शन लाल अरोड़ा, नोनू नामदेव, अमित गर्ग उर्फ पिंटू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed