फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur gets second Vande Bharat Express, to run between Saharanpur and Lucknow, announced by Railway Minis

Saharanpur: जिले को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन, लखनऊ तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 22 Sep 2025 11:00 PM IST
सार

सहारनपुर जिले को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। यह ट्रेन सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलेगी, हालांकि संचालन की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Saharanpur gets second Vande Bharat Express, to run between Saharanpur and Lucknow, announced by Railway Minis
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले के लिए बड़ी सौगात आई है। सहारनपुर को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की है। हालांकि, ट्रेन का संचालन कब से शुरू होगा, इसकी तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार तक संचालित हो रही है। यह ट्रेन देहरादून से सुबह 7 बजे रवाना होती है और सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती है। इसके बाद यह 11:45 बजे आनंद विहार पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलकर रात 7:55 बजे सहारनपुर पहुंचती है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सलावा विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप, नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यात्रियों की ओर से लंबे समय से सहारनपुर से लखनऊ के बीच तेज रफ्तार ट्रेन की मांग की जा रही थी। नगर विधायक ने भी हाल ही में रेलमंत्री को पत्र लिखकर चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था। पत्र में कहा गया था कि बेगमपुरा और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें रात में चलती हैं और उनमें भारी भीड़ रहती है। इन ट्रेनों को अधिक दूरी तय करने में समय भी ज्यादा लगता है।

ऐसे में वंदे भारत जैसी आधुनिक, तेज और आरामदायक ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रेलमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले में खुशी का माहौल है और लोग ट्रेन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed