{"_id":"671faa2bdec9702dc102b8c6","slug":"saharanpur-four-youths-kidnapped-a-girl-and-raped-her-for-several-months-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: चार युवकों ने युवती का अपहरण कर कई महीने तक किया दुष्कर्म, भागने की कोशिश की तो छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: चार युवकों ने युवती का अपहरण कर कई महीने तक किया दुष्कर्म, भागने की कोशिश की तो छत से फेंका
Mon, 28 Oct 2024 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 28 Oct 2024 08:44 PM IST
सार
युवती सोमवार को एसएसपी से मिली और पूरी बात बताई। वहीं एसपी का कहना है कि मामला उनके क्षेत्र में नहीं हुआ है। जहां की घटना बताई जा रही है, वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
थाना जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कई माह तक अलग-अलग स्थानों पर उसे बंधक बना रखा और 19 अगस्त को झिंझाना में छत से फेंक दिया। उसका पैर टूट गया था। अब वह किसी तरह वहां से बचकर सहारनपुर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
सोमवार को युवती पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। युवती ने बताया कि वह मेलों में जादूगर शो और डांस पार्टियों में डांसर का काम करती है। चार युवक मेले में कार्यक्रम करते हैं, जो शामली जिले के झिंझाना के रहने वाले हैं। इन सभी से उसकी पहचान हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने देह व्यापार में धकलने की कोशिश की। उसके छोटे भाई को अगवा किया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि 10 अप्रैल को उसे दिल्ली में जामा मस्जिद क्षेत्र में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद 13 अप्रैल को उसे जौनपुर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी इसी तरह उसे कई माह तक इधर-उधर घुमाते रहे। अगस्त माह में उसे झिंझाना में लाकर रखा गया।
19 अगस्त को पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिसमें उसका पैर टूट गया। इसके बाद आरोपी खुद ही उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। 23 अक्तूबर को दो लोगों की मदद लेकर झिंझाना से निकली और सहारनपुर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
ये बोले एसपी सिटी
युवती की तरफ से शिकायत मिली है। उसके साथ जो घटना हुई है वह झिंझाना, दिल्ली और जौनपुर में हुई है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। वह सहारनपुर में किराये पर रहती है।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
युवती की तरफ से शिकायत मिली है। उसके साथ जो घटना हुई है वह झिंझाना, दिल्ली और जौनपुर में हुई है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। वह सहारनपुर में किराये पर रहती है।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी