फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Four accused arrested from Ambala of Haryana in case of attack on Chandrashekhar

बड़ी खबर: पुलिस की गिरफ्त में चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी, अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने की थी तैयारी

Sat, 01 Jul 2023 04:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

Chandrashekhar Attack : चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा के अंबाला से पकड़ा है।

विज्ञापन
Saharanpur: Four accused arrested from Ambala of Haryana in case of attack on Chandrashekhar
चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपी पकड़े गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से पकड़ा है। बताया गया ये चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


बताया गया कि ये चारों आरोपी पुलिस से साठगांठ कर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना पुलिस की इन पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया है। वहीं, सहारनपुर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बुधवार की शाम देवबंद की गांधी कॉलोनी से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कार में अपने भाई मनीष और तीन अन्य साथियों के साथ सहारनपुर लौट रहे थे। यूनियन तिराहे के पास स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर चार राउंड फायरिंग की। एक गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। देवबंद सीएचसी के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार शाम को चंद्रशेखर को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed