{"_id":"684ebb1b83d7629e2907254c","slug":"saharanpur-former-mla-considered-film-actress-urmila-as-his-wife-both-came-together-in-front-of-media-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पूर्व विधायक ने अभिनेत्री उर्मिला को माना पत्नी, बोले- सच्चे प्यार के आगे झुक गया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पूर्व विधायक ने अभिनेत्री उर्मिला को माना पत्नी, बोले- सच्चे प्यार के आगे झुक गया, देखें वीडियो
Sun, 15 Jun 2025 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:54 PM IST
सार
अभिनेत्री उर्मिला काफी समय से पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर आरोप लगाकर वीडियो जारी कर रही थीं। अब सुरेश राठौर ने मीडिया के सामने आकर उर्मिला को पत्नी कबूल लिया। कहा कि उनकी पहली पत्नी और अन्य परिवार वालों ने भी हालात को समझ लिया है।
विज्ञापन
मीडिया के सामने पेश हुए पूर्व विधायक और उर्मिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद पर रविवार को विराम लग गया। पूर्व विधायक ने उर्मिला को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। वहीं, उर्मिला ने इस पल को अपने मिशन सिंदूर की जीत बताया।
विज्ञापन
जीपीओ रोड स्थित एक होटल में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद को लेकर कुछ विवाद हो गया था, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री ने कहा कि अपना हक पाने के लिए व्यक्ति को संघर्ष करना पड़ता है। आज उन्हें उनके पति सुरेश राठौर मिल गए हैं, इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच कुछ लोगों ने साजिश कर जो गलतफहमियां बनाई हुई थीं, वह अब खत्म हो चुकी हैं। वह अपने एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और वैवाहिक जीवन में धूमिल छवि को संवारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उर्मिला को सार्वजनिक रूप से पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। उनकी पहली पत्नी और परिजनों ने भी स्थिति को समझा है। उन्होंने माना कि वह उर्मिला के सच्चे प्यार के आगे झुक गए हैं।
बता दें, कि पूर्व विधायक और अभिनेत्री के बीच पिछले काफी समय से विवाद था। यहां तक कि थाने में तहरीर भी दे दी गई थी। सोशल मीडिया पर भी कई बार मामला उछला था। मगर इस विवाद का अब पटाक्षेप होता दिख रहा है।