{"_id":"677faca2fcf7938732066f12","slug":"saharanpur-flour-mill-operator-beaten-up-robbed-of-rs-41-000-tied-hands-and-legs-and-thrown-in-sugarcane-fi-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आटा चक्की संचालक से मारपीट कर 41 हजार रुपये लूटे, हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आटा चक्की संचालक से मारपीट कर 41 हजार रुपये लूटे, हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंका
Thu, 09 Jan 2025 04:31 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 09 Jan 2025 04:31 PM IST
सार
पुवांरका थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव मोहिद्दीनपुर निवासी आटा चक्की मालिक के साथ मारपीट कर तीन बदमाशों ने 41400 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
माैके पर जानकारी देता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के पुवांरका थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव मोहिद्दीनपुर निवासी आटा चक्की मालिक के साथ मारपीट कर तीन बदमाशों ने 41400 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
गांव मोहिद्दीनपुर निवासी राशिद खान की सहारनपुर के पुराना कलसिया रोड पर निजाम कॉलोनी में आटा चक्की है। बुधवार देर रात राशिद आटा चक्की बंद कर स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तो सड़क किनारे गन्ने के खेत से निकले तीन बदमाशों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे वह स्कूटी सहित नीचे गिर पड़ा।

Trending Videos
बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया और 41400 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और कुर्ते की जेब भी फाड़ डाली। बदमाश यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने हाथ-पैर बांधकर पास में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।
बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद राशिद ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और सड़क पर आकर शोर मचाया। वहां से गुजर रहे लोगों ने गांव में सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।