फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur flaws in presentation, improving instruction

सहारनपुर के प्रजेंटेशन में खामियां, सुधार के निर्देश

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur flaws in presentation, improving instruction
स्मार्ट सिटी
सहारनपुर शहरों को विकसित करने की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना की दौड़ में शामिल सहारनपुर की राह अब भी आसान नजर नहीं आ रही है। 27 जनवरी को लखनऊ में हुई प्रजेंटेशन में सहारनपुर के प्रस्ताव में कई कमियां गिनाते हुए सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अब स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों ने मिले दिशा निर्देशों के अनुपालन में काम शुरू कर दिया है। योजना में पहले चरण में शामिल किए गए देश के कुल 98 शहरों में सहारनपुर भी शामिल रहा है।
विज्ञापन


मगर स्थानीय अफसरों की लापरवाही, कंसलटेंट एजेंसी के कमजोर काम और नगर की तकनीकी समस्याओं की वजह से पिछले तीन चरणों में सहारनपुर अभी तक अपना चयन नहीं करा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर को फिर से अपना प्रस्ताव संशोधित कर पेश करने को कहा गया है। 27 जनवरी को प्रदेश के चुनिंदा शहरों की लखनऊ में प्रजेंटेशन हुई। सहारनपुर से नोडल अधिकारी पीके मित्तल समेत चार लोगों ने प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया।

लखनऊ टीम ने सहारनपुर के प्रस्ताव में कई कमियां गिनाते हुए उसमें सुधार के निर्देश दिए। नगर में बिजली, पानी और सीवर लाइन आदि पर बात हुई। सहारनपुर लौटते ही स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े अधिकारियों ने अपनी कवायद शुरू कर दी है, जिससे अगली बार होने वाली प्रजेंटेशन में अधिकारियों की सुननी न पड़े। 


योजना के तहत जनवरी माह में सहारनपुर का स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया है। बाहर से आई टीम के सदस्यों ने सहारनपुर के अनेक इलाकों में जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था को समझा और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हालांकि शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था न होना, बड़ी बाधा नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed