Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Firing on Car of Timber Trader Aditya Saini, Extortion Threat Suspected

UP: सहारनपुर में लकड़ी व्यापारी की कार पर फायर, बदमाशों ने वारदात से पहले दी थी धमकी

Mon, 15 Dec 2025 12:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Dec 2025 12:27 PM IST
सार

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में लकड़ी व्यापारी आदित्य सैनी की स्कॉर्पियो कार पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। व्यापारी को पहले से 50 लाख की रंगदारी की धमकी मिल रही थी, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Firing on Car of Timber Trader Aditya Saini, Extortion Threat Suspected
कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में गांव मांझीपुर निवासी लकड़ी व्यापारी आदित्य सैनी की स्कॉर्पियो कार पर रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने ड्राइवर साइड की खिड़की के शीशे से सटाकर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आदित्य सैनी कार में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


50 लाख की रंगदारी की मिल रही थी धमकी
आदित्य सैनी ने बताया कि उनकी हरियाणा के यमुनानगर लकड़ मंडी में आढ़त है। बीते दो महीनों से अज्ञात नंबर से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। कॉल करने वाला व्यक्ति 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था। इस संबंध में वे पहले ही एसएसपी से मिल चुके हैं और प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

घटना से पहले मिली थी चेतावनी
आदित्य ने बताया कि पांच दिन पहले फिर कॉल आई थी, जिसमें धमकी दी गई थी कि मांग पूरी न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रविवार रात करीब सात बजे वे खाना खाने के बाद स्कॉर्पियो से भूकड़ी गांव के पास अपने निर्माणाधीन कांटे पर पहुंचे थे। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर वे सामान देखने चले गए, तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे।

 
विज्ञापन

ड्राइवर सीट के शीशे पर सटाकर चलाई गोली
बाइक स्टार्ट हालत में थी। पीछे बैठे बदमाश ने ड्राइवर सीट की खिड़की पर सटाकर गोली चलाई और दोनों फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed