फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fire broke out in the house, police risked their lives to take out gas cylinders saved from fire

Saharanpur: मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग के बीच रखे गैस सिलिंडर जान पर खेलकर निकाले, देखें वीडियो

Sun, 01 Sep 2024 11:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Sep 2024 11:30 AM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर आग बुझाई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Fire broke out in the house, police risked their lives to take out gas cylinders saved from fire
आग बुझाते दमकलकर्मी और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जनकपुरी क्षेत्र की दामोदरपुरी कॉलोनी में रसोई घर में हुए शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। रसोई घर में सिलिंडर भी रखे थे। अगर सिलिंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पूरा परिवार आग से बाल-बाल बचा है। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Fire broke out in the house, police risked their lives to take out gas cylinders saved from fire
आग बुझाते दमकलकर्मी और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
थाना जनकपुरी क्षेत्र की दामोदपुरी कॉलोनी में सुशांत त्यागी रहते हैं। रविवार की सुबह उनके घर की रसोई में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। पहले आग पर खुद काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीएफओ प्रताप सिंह दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने आग बुझाना शुरू किया। रसोई घर में रखे सिलिंडर बाहर निकाले। इसके बाद करीब आधे घंटे में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सुशांत त्यागी के परिवार को भी मकान से निकालकर सुरक्षति स्थान पर बैठा दिया गया था। सीएफओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से रसोई घर में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया, लेकिन पीड़ित का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्योंकि, धुएं की वजह से घर का अन्य सामान भी पूरी तरह खराब हो गया है। अगर सिलिंडरों तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed