फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur : fire break out in house in a colony and loss of many lakhs

Saharanpur: मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Mon, 11 Dec 2023 09:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Dec 2023 09:28 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Saharanpur : fire break out in house in a colony and loss of many lakhs
एक मकान में भीषण आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में जैन कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में सोमवार की रात एक मकान में आग लग गई। वहीं, आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जैन कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में सुरेंद्र गहलोत का मकान है। इन दिनों वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में बिजनौर गए हुए हैं। मकान में ऊपरी हिस्से में पुलिस विभाग के उप-निरीक्षक विद्यार्थी का परिवार रहता है। उप-निरीक्षक शामली की कोतवाली कैराना में तैनात हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात उनकी पत्नी शालू दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। अचानक घर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग विकराल ने रूप ले लिया। 

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

सूचना पर सीएफओ प्रताप सिंह दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में तीन गाड़ियां लगीं। आग में घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed