{"_id":"64a9885eee10451aae038683","slug":"saharanpur-fir-broke-out-in-a-moving-high-speed-safari-car-on-doon-highway-passengers-survived-by-jumping-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दून हाईवे पर आग का गोला बनी तेज रफ्तार सफारी कार, किसी तरह कूदकर बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दून हाईवे पर आग का गोला बनी तेज रफ्तार सफारी कार, किसी तरह कूदकर बचे सवार
Sat, 08 Jul 2023 09:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दून हाईवे पर एक कार सड़क मार्ग पर दौड़ते हुए आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार का चालक व अन्य सवार समय रहते कार से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया और कार को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
fire
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच डाट काली मंदिर के समीप सड़क पर दौड़ रही टाटा सफारी कार में आग लग गई। कार सवारों ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई।
जानकारी के अनुसार देहरादून से कुछ युवक सहारनपुर की तरफ आ रहे थे। शनिवार की देर शाम जैसे ही वे यूपी की सीमा में डाट काली मंदिर से कुछ आगे पहुंचे तो कार के अगले हिस्से से धुंआ निकलने के साथ ही आग लग गई।
यह भी पढ़ें : Saharanpur: दारुल उलूम के समर्थन में उलमा, बोले-पाठ्यक्रम में शामिल नहीं पुस्तक बहीश्ती जेवर, इल्जाम गलत
विज्ञापन
कार सवारों ने आनन फानन में कार रोकी और नीचे उतरे। जब तक वे कुछ समझ पाते कार से लपटें उठने लगी और वो देखते ही देखते आग का गोला बन गई।
थोड़ी ही देर में कार आग से जल कर कबाड़ में तब्दील हो गई। इस दौरान काफी देर के लिए दून हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा। इसके बाद कार सवार दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि मोहंड पुलिस चौकी से कार में आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।