फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Female fetus found on the roof of a closed house, people said - unmarried couple threw it

Saharanpur: बंद मकान की छत पर मिला कन्या भ्रूण, लोग बोले- अनमैरीड कपल ने फेंका, जांच शुरू

Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
सार

कमेले के पास पीर वाली गली में एक मकान बंद पड़ा है। पड़ोसी ने अपनी छत से भ्रूण देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Saharanpur: Female fetus found on the roof of a closed house, people said - unmarried couple threw it
जांच शुरू। सांकेतिक। - फोटो : crime

विस्तार

कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में बंद मकान की छत पर बुधवार शाम एक कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

विज्ञापन


कमेला स्थित पीर वाली गली में एक मकान काफी दिनों से बंद पड़ा है। उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने देखा कि बंद मकान की छत पर कुछ पड़ा है। ध्यान से देखा तो वह भ्रूण था। उसके शोर मचाने पर कुछ ही देर में मौके पर कई लोग आ गए। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


देखते वाले कह रहे थे कि किसी अविवाहित लड़की का गर्भपात हुआ होगा, जिससे भ्रूण को ज्यादा दूर नहीं ले सका सके और छत पर फेंककर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस सीसीटीवी भी चेक कर रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वाले का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed