फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Farmer who went to the field died due to electric shock

Saharanpur: खेत में पानी चलाने गया था किसान, देर तक घर न लाैटा, परिजनों ने जाकर देखा तो पांव तले खिसकी जमीन

Wed, 31 Jul 2024 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 03:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक किसान सुबह के समय खेत में पानी चलाने के लिए गया था। देर तक भी जब किसान घर नहीं लाैटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Farmer who went to the field died due to electric shock
खेत में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में खेत में पानी देने गए किसान की हाई वोल्टेज करंट लगने से मोके पर ही माैत हो गई। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़डाखेड़ा अहीर निवासी अरविन्द गुप्ता उम्र (55) पुत्र चंद्रभान सुबह अपने धान की फसल मे पानी चलाने के लिए गया था। जैसे ही अरविन्द ने नलकूप चालने के लिए हाथ लगाया तो उसमे हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट मे आने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने शोर मचा कर शव को अलग किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जान की भीख मांगता रहा पीड़ित: बेरहमी से लाठी-डंडे और बेल्ट बरसाते रहे युवक, नहीं खाया तरस, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

माैके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया की एलटी लाइन पर हाई वोल्टेज का तार गिरने से नलकूपों में करंट दौड़ गया है। जिसकी चपेट में आने से अरविन्द की मौत हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की सुबह से विभाग के अधिकारियों को घटना के बारे मे बताया गया है लेकिन दो घंटे बाद तक भी कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है।

गुस्साए ग्रामीणों को शांत करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed