फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Farmer strangled to death, found dead on cot, police revealed the incident, two arrested

Saharanpur: किसान देवेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां

Sun, 03 Dec 2023 05:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

बड़गांव निवासी किसान देवेंद्र की 30 नवंबर को खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Farmer strangled to death, found dead on cot, police revealed the incident, two arrested
Farmer Murder - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर में बड़गांव के किसान देवेंद्र सिंह उर्फ टीटू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने ही अपने साले के साथ मिलकर शूटरों से किसान की हत्या कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शूटर फरार हैं। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बड़गांव निवासी किसान देवेंद्र की 30 नवंबर को खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सतेंद्र ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था। पुलिस को शक था कि देवेंद्र की हत्या कराने में उसके किसी नजदीकी क हाथ है। इसी आधार पर पुलिस ने देवेंद्र के छोटे भाई जितेंद्र उर्फ दर्शन हाल निवासी नोएडा और मूल निवासी बड़गांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपी ने संपत्ति विवाद में बड़े भाई की शूटरों से हत्या करना स्वीकार किया। शूटरों को जितेंद्र का साला सन्नी निवासी ग्राम नवादा थाना सरधना जिला मेरठ लेकर आया था। पुलिस ने जितेंद्र और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जबकि शूटर अजय उर्फ राकेश निवासी बराड़ा जिला अंबाला और दीप फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। 
 
एक लाख में हुआ था हत्या का सौदा
आरोपी जितेंद्र ने काफी समय पूर्व ही देवेंद्र की हत्या का प्लान बना लिया था। दोनों के बीच कई बार संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। जितेंद्र वर्तमान में नोएडा में अपने परिवार के साथ रहता है और पैथोलॉजी लैब में टेस्टिंग का काम कर रहा था।
 

आरोपी ने पुलिस को  बताया कि देवेंद्र अक्सर उसके साथ झगड़ा करता था। उसे गांव में नहीं रहने देता था। वह अपने भाई से परेशान हो गया था। इसलिए उसने भाई की हत्या करने की ठान ली थी। इसमें उसके साले सन्नी ने मदद की, जो शूटरों को लेकर आया था। एक लाख रुपये में हत्या करने का सौदा हुआ था।

शूटरों को जितेंद्र ने एडवांस 25 हजार रुपये दिए थे। वारदात वाले दिन भी जितेंद्र खेत पर गया था और वहां से देवेंद्र के पास बैठे नौकर को किसी काम से बाइक पर लेकर चला गया। खेत से कुछ ही दूरी पर शूटर मौजूद थे, जिन्हें जितेंद्र ने फोन करके कहा था कि देवेंद्र इस समय खेत पर अकेला है और आसानी उसकी हत्या हो सकती है। इसके बाद शेटरों ने वारदात को अंजाम दिया। 
 
छह बीघा जमीन के लिए करा दी हत्या 
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि देवेंद्र और जितेंद्र के पिता सतेंद्र के पास 36 बीघा जमीन है। सतेंद्र ने 15 बीघा भूमि देवेंद्र के बेटों और 15 बीघा भूमि जितेंद्र के नाम कर दी थी। इसके बाद छह बीघा जमीन को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा था। छह बीघा भूमि की खातिर ही देवेंद्र की हत्या कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed