{"_id":"6720ead0bae7e59dd304c710","slug":"saharanpur-face-to-face-firing-between-police-and-criminals-sarsawa-forest-shaken-three-criminals-caught-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने फायरिंग, दहल उठा सरसावा का जंगल, तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने फायरिंग, दहल उठा सरसावा का जंगल, तीन बदमाश पकड़े
Tue, 29 Oct 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:34 PM IST
सार
एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। तीनों बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस इनकी काफी समय से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरसावा के गांव अलीपुर ननवाखेड़ी के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल सहित तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े हैं। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश लूट की तीन वारदातों में शामिल थे।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस ने पिलखनी से अलीपुर ननवाखेड़ी की ओर जा रही रजबहे की पटरी पर एक बाइक पर सवार कुछ लोगों को आते देखा। जब पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो वो तुरंत बाइक मोड़ने लगे, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। तीनों बदमाश उठकर भागने लगे। इसी बीच फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे मौके पर पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद घेराबंदी कर उसके दो साथी भी पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल की पहचान दीपक पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम साल्हापुर थाना नकुड़ के रूप में हुई। उस पर अलग-अलग थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बाकी दोनों आरोपी नितिन पुत्र सागर पाल और अनुज शर्मा पुत्र नाथीराम शर्मा निवासीगण थाना कुतुबशेर के विरुद्ध भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, खोखे तथा लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने करीब एक सप्ताह पहले सरसावा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती से कुंडल तथा नकदी आदि लूट ली थी। वहीं तीतरों से भी एक ग्रामीण से लूट की गई थी। इन्हीं बदमाशों ने दो माह पूर्व झबीरण गांव में शराब के ठेके पर 15 हजार रुपये लूटे थे।