UP: साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेल यातायात, ये एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं प्रभावित,यात्रियों को उठानी पड़ी बड़ी परेशानी
Saharanpur News : सहारनपुर में गुरुवार को साढ़े तीन घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। इस दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनें भई प्रभावित हुईं, जिस वजह से यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में अंबाला मंडल में सरसावा-कलानौर स्टेशनों के बीच इब्राहिमपुरा फाटक नंबर 93 पर बृहस्पतिवार को अप लाइन ट्रैक का ओएचई (ओवरहेड इक्यूपमेंट) का तार टूट गया। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
तार टूटने से मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार, मुरादाबाद की ओर से चलकर अंबाला की तरफ जाने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस डेढ़ घंटे सहारनपुर में खड़ी रही। हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस बलियाखेड़ी स्टेशन पर एक घंटे, नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी को आउटर पर और हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को सहारनपुर यार्ड में डेढ़ घंटे तक खड़ा रखना पड़ा। दरभंगा एक्सप्रेस सरसावा में खड़ी रही। साढ़े तीन घंटे बाद शाम करीब पौने सात बजे तार जोड़ने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
ट्रेनों के लेट होने से परेशान रहे यात्री
ओएचई तार टूटने से ट्रेनों का संचालन साढ़े तीन घंटे तक ठप रहा। इसकी वजह से सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें लेट हो गईं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
सरसावा-कलानौर के बीच ओएचई तार टूटने की सूचना अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। सहारनपुर से ओएचई लाइन को ठीक करने के लिए टॉवर वैगन भी भेजी गई। दो ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर और एक को आउटर पर रोका गया। बलियाखेड़ी में भी एक ट्रेन रोकी गई। एक सरसावा में खड़ी रही।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर आलम यह था कि यात्रियों की भीड़ होने से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेनों के जहां-तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार मालगाड़ियों को भी सहारनपुर में ही रोके रखा गया। करीब शाम के पौने सात बजे लाइन ठीक हुई। तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। करीब साढ़े तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
-डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस
-पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
-नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी
-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस
-मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल
-दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
दोपहर करीब सवा तीन बजे ओएचई वायर टूटने की सूचना मिली थी। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। शाम करीब पौने सात बजे ओएचई तार ठीक हुआ और ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। - प्रवेश चौधरी, स्टेशन अधीक्षक, सरसावा