फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur:Encounter with police, one shot in the leg, accomplice absconding

Saharanpur: पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Thu, 24 Aug 2023 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Aug 2023 10:44 AM IST
सार

सहारनपुर में बुधवार रात डेढ़ बजे बेहट पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं उसका एक साथ मौका पाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur:Encounter with police, one shot in the leg, accomplice absconding
घायल गोकश को ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बुधवार की रात डेढ़ बजे बेहट पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मौके से एक जिंदा गोवंश व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया, कि रात डेढ़ बजे पुलिस कांसेपुर गांव के जंगल में गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही गोकशी कर रहे दो लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में एक गोकश कलीम पुत्र नसीम निवासी गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर कोतवाली बेहद टांग में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला।

पुलिस को जंगल से एक जिंदा गौवंश और गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed