{"_id":"681ee0274d13623df1036936","slug":"saharanpur-eight-year-old-girl-murdered-in-indira-gandhi-colony-body-found-soaked-in-blood-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सदर बाजार में आठ साल की बच्ची की हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सदर बाजार में आठ साल की बच्ची की हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिला खून से लथपथ शव
Sat, 10 May 2025 10:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 10 May 2025 10:42 AM IST
सार
शुक्रवार शाम को बच्ची अपने घर के पास से खेलते समय लापता हो गई थी। पूरी रात उसकी तलाश की गई। सुबह पांच बजे पड़ोसी ने आकर बताया कि बच्ची का शव कुछ दूरी पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि उनकी बेटी आठ वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम को बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम को ही अचानक वह लापता हो गई। उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें...
India Pakistan Tension: बलूच बोले- बताओ कब चलना है जंग पर, पूर्व सांसद समेत करीब 5000 बलूच हैं शामली में
यह भी पढ़ें...
India Pakistan Tension: बलूच बोले- बताओ कब चलना है जंग पर, पूर्व सांसद समेत करीब 5000 बलूच हैं शामली में
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह पांच बजे पड़ोसी युवक ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी बनी कब्रिस्तान में पड़ी है। परिजन दौड़े-दौड़े पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा था। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शक के आधार पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।