{"_id":"629c18db97e7ab3b6d7919fc","slug":"saharanpur-dm-said-on-the-bicycle-auction-of-migrant-laborers-could-not-contact-them-will-put-the-amount-in-the-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: प्रवासी मजदूरों की साइकिल नीलामी पर डीएम बोले- उनसे नहीं हो पाया संपर्क, खातों में डालेंगे राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: प्रवासी मजदूरों की साइकिल नीलामी पर डीएम बोले- उनसे नहीं हो पाया संपर्क, खातों में डालेंगे राशि
Sun, 05 Jun 2022 08:16 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, सहारनपुर
एएनआई, सहारनपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:16 AM IST
सार
कोरोनाकाल में दूसरे राज्यों से अपने घरों के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर सहारनपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रुके थे। बाद में इन मजदूरों की यहां से जाने की व्यवस्था होने के बाद वे अपनी साइकिलें यहीं छोड़ गए थे।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों की साइकिलों की हुई नीलामी
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोनाकाल में सहारनपुर में रुके प्रवासी मजदूरों की साइकिलों की हाल ही में हुई नीलामी के मुद्दे पर जिले के डीएम का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हम उन मजदूरों के खातों में नीलामी की रकम डालेंगे।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में दूसरे राज्यों से अपने घरों के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर सहारनपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रुके थे। बाद में इन मजदूरों की यहां से जाने की व्यवस्था होने के बाद वे अपनी साइकिलें यहीं छोड़ गए थे। जिला प्रशासन ने इन साइकिलों की नीलामी करा दी थी। यह मुद्दा गरमाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने प्रवासी मजदूरों से संपर्क किया था लेकिन हमारे पास कोई जवाब नहीं आया। हम उनसे फिर संपर्क करेंगे और नीलामी की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर देंगे।
विज्ञापन