फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Discord in BJP, city MLA said, I will not sit with those who call me traitor

सहारनपुर : भाजपा में कलह, नगर विधायक बोले, गद्दार कहने वालों के साथ नहीं बैठूंगा

Thu, 08 Aug 2024 02:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 08 Aug 2024 02:36 AM IST
सार

सहारनपुर भाजपा में कलह फिर सामने आ गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता में नगर विधायक ने मंच पर बैठने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि गद्दार कहने वालों के साथ नहीं बैठूंगा। 

विज्ञापन
Saharanpur: Discord in BJP, city MLA said, I will not sit with those who call me traitor
पत्रकार वार्ता करते क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंचासीन भाजपा नेता। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता करने पहुंचे थे, जिसमें नगर विधायक राजीव गुंबर ने मंच पर बैठने से मना कर दिया और उठकर कमरे में चले गए। विधायक ने बिना नाम लिए कहा कि मुझे सार्वजनिक रूप से गद्दार कहने वाले के साथ मंच पर नहीं बैठूंगा। हालांकि बाद में मान-मनौव्वल का दौर चला।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने घर-घर तिरंगा लगाने के अभियान की जानकारी दी। युवा मोर्चा के पदाधिकारी तिरंगा यात्रा 15 अगस्त से पहले निकालेंगे। उनके साथ मंच पर जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी बैठे थे। इसी बीच वहां पहुंचे नगर विधायक राजीव गुंबर मंच पर बैठने की बजाय पत्रकारों के पीछे वाली लाइन में लगी कुर्सी पर बैठ गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उन्हें देखकर कई बार मंच पर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


 

Saharanpur: Discord in BJP, city MLA said, I will not sit with those who call me traitor
मंच पर बैठने से इंकार करते राजीव गुंबर। - फोटो : Amar ujala
महानगर अध्यक्ष विधायक को लेने भी गए। विधायक वहां से उठकर दूसरे कमरे में जाकर बैठ गए। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उन्हें फोन कर बाहर आने के लिए कहा। विधायक ने फोन पर बातचीत में स्पष्ट कहा कि आप मेरे अभिभावक समान हैं, लेकिन जो लोग मुझे गद्दार कहते हैं उनके साथ मंच पर नहीं बैठूंगा। पत्रकार वार्ता खत्म होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कमरे में चले गए, जहां विधायक की नाराजगी दूर करने के लिए मंथन हुआ। 

बता दें, कि लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद व प्रत्याशी राघव लखनपाल को हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद राघव लखनपाल खेमे ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को लेकर बयान दिए गए थे। जो काफी चर्चाओं में रहे थे।
 

किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। भाजपा एक परिवार है, जो भी मतभेद हैं, वह मिलकर वार्ता कराकर खत्म करा दिए जाएंगे।
--सतेंद्र सिसौदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

संगठन मेरे लिए सर्वोपरि है। कुछ लोग गलत आरोप लगाकर भ्रम फैला रहे हैं। मैं पत्रकार वार्ता में मंच पर नहीं गया। हमारे संगठन का मामला है। मुझे गलत कहने वालों के साथ मंच साझा नहीं किया।
--राजीव गुंबर, नगर विधायक

मेरे से किसी तरह की नाराजगी है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। संगठन ने तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी दी है, जिसे पूरा किया जाएगा।
- राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद

किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। कुछ मतभेद थे, जिन्हें दूर करा दिया गया है। पत्रकार वार्ता के बाद सभी ने एक साथ बैठकर खाना खाया है।
- डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed