फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Delhi Superfast EMU will run in general coach

Saharanpur News: सामान्य कोच में दौड़ेगी सहारनपुर दिल्ली सुपरफास्ट ईएमयू

Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Delhi Superfast EMU will run in general coach
सहारनपुर। सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ईएमयू ट्रेन अब कुछ दिनों के लिए सामान्य कोच में दौड़ेगी। रेलवे ने यह निर्णय पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर लिया है, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रेन कोचों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 20411-20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट ईएमयू को 26 जून से 10 जुलाई तक सामान्य कोचों के साथ संचालित किया जाएगा। दिल्ली रेल मंडल से जारी आदेशों के अनुसार ईएमयू ट्रेन के सभी कोचों को रथ यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। रेलवे ने ट्रेन को रद्द करने की बजाय इसमें बदलाव कर चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन रोजाना शाम करीब 7:15 बजे सहारनपुर से रवाना होकर देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचती है। ट्रेन सेवा में यह बदलाव अस्थायी रहेगा। 10 जुलाई के बाद कोचों की वापसी पर इसे फिर से ईएमयू के रूप में संचालित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed