फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur-Delhi journey became easier

Saharanpur News: ओवरब्रिज बनने से सहारनपुर-दिल्ली का सफर हुआ आसान

Mon, 19 Aug 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur-Delhi journey became easier
नानौता में ओवरब्रिज से गुजरते वाहन। संवाद
सहारनपुर, नानौता। नानौता फाटक पर लंबे समय से निर्माणाधीन ओवरब्रिज अब बनकर तैयार हो गया है। इस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। ओवरब्रिज बनने से सहारनपुर से दिल्ली का सफर आसान हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत, शामली होते हुए सहारनपुर तक 154 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे 709बी की कुल लागत 4405 करोड़ है। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर नानौता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है। ओवरब्रिज बनने से राहगीरों को बहुत राहत मिली है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते फाटक पर लंबा जाम रहता था। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी रहती थी। ओवरब्रिज बनने से जहां राहगीरों को जाम मुक्ति मिलेगी वहीं उनके वाहनों का ईंधन और समय भी बचेगा। फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण के साथ ही दोनों साइड सर्विस रोड निकाली गई हैं और डिवाइडर का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन


- जल्द पूरा होगा एक ओर ओवरब्रिज का निर्माण
दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाइवे 709बी पर रामपुर मनिहारान में भी पिछले दो साल से अधिक समय से रेलवे फाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज के साइड में सड़क के लिए जमीन नहीं मिलने के चलते कार्य की गति धीमी थी, लेकिन अब दोनों साइड का कार्य शुरू हो गया है। जिसके जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इस ओवरब्रिज के पूरा होते ही राहगीरों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed